हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरातफरी

देखें वीडियो.

Update: 2026-05-15 14:48 GMT
हैदराबाद: हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में शुक्रवार को हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग ट्रेन के थ्री-टियर एसी कोच के B1 और B2 डिब्बों में लगी, जिसके बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया.
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन शाम 7 बजे नामपल्ली स्टेशन से जयपुर के लिए रवाना होने वाली थी. इसी दौरान कोचों से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और तीन फायर इंजनों की मदद से आग पर काबू पाया गया.
राहत की बात यह रही कि घटना के समय प्रभावित कोचों में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता के चलते यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया और स्थिति को नियंत्रण में लाने में मदद मिली.
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. रेलवे और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं.
Tags:    

Similar News