पति ने कर दी पत्नी की गला रेतकर हत्या, बेटे के साथ आरोपी फरार

फैली सनसनी

Update: 2023-07-17 14:17 GMT
इंदौर(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छतरीपुरा इलाके की लोधा कॉलोनी में रहने वाले अनिल मंजे ने सोमवार सुबह अपनी पत्नी पिंकी की चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद पत्नी को तड़पता छोड़ फरार हो गया। जख्म गहरा होने के कारण महिला की जान चली गई।
आरोपी भागते समय अपने 3 साल के बेटे को भी साथ ले गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि पति-पत्नी का आपस में विवाद होता रहता था। आशंका इस बात की है कि पति के नशा करने की आदत से पत्नी परेशान थी। यही बात विवाद की वजह बनती थी। पुलिस को घर के अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->