जमीनी विवाद को लेकर पति ने पत्नी-सास को मारी गोली, फैली सनसनी

बड़ी खबर

Update: 2024-05-26 18:47 GMT
पटना। पटना में एक युवक ने जमीन विवाद में अपनी पत्नी और सास को गोली मारी दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के दाम्हा गांव की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से 4 खोखा और एक बाइक बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान पर FIR दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि दाम्हा गांव निवासी मृत्युंजय कुमार उर्फ पान सिंह का अपनी पत्नी कंचन देवी (35) और सास सीता देवी (55) के साथ जमीन विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सीता देवी के नाम दाम्हा गांव में जमीन है, जिसपर मृत्युंजय कुमार दावा कर रहा था। रविवार को मां-बेटी विवादित जमीन पर नापी के लिए पहुंची थीं। इससे नाराज होकर मृत्युंजय ने फायरिंग कर दी। इसके बाद फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर्स ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराजित लोहान ने कहा कि आरोपी फरार है। घटनास्थल से पुलिस को 4 खोखा बरामद हुआ है। FIR दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Tags:    

Similar News