दहेज़ न देने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, रोजाना बीवी से करता था अननेचुरल सेक्स

जानिए क्या है पूरा मामला

Update: 2023-06-03 16:31 GMT
भोपाल। भोपाल के महिला थाने में पहुंच कर एक महिला ने शिकायत दर्ज कराइ है कि उसको दहेज़ के लिए 2 वर्ष से प्रताड़ित किया जा रहा है। हालांकि उसके ससुराल के लोग नागपुर के काफी प्रतिष्ठित लोग हैं। उनका काफी दबदवा है। इसी कारण मैं काफी समय से उनकी शिकायत नहीं कर पा रहीं थीं। महिला ने बताया है कि उसका निकाह 2 वर्ष पहले हुआ था। निकाह के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उस पर 5 लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगे। जब उसने इस बात के लिए मना कर दिया तो पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा।
इसके बाद भी जब उसने परिवार को जोड़ने की बात की तो उसके पति ने उसको फोन पर ट्रिपल तलाक दे दिया। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी है। भोपाल के महिला थाने की प्रभारी अंजना दुबे ने बताया है कि भोपाल की निवासी एक महिला ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है। 2 वर्ष पहले उसका विवाह नागपुर में हुआ था। नागपुर में उसके पति का अच्छा कारोबार है तथा उसके ससुराल का काफी दबदवा है। निकाह के समय उसके पिता ने वह सब सामान दहेज़ में दिया था, जो उस समय मांगा गया था लेकिन निकाह के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष की ओर से 5 लाख रुपये की डिमांड की जाने लगी। इस पर महिला ने कहा कि वह अपने घर वालों से इस संबंध में कोई बात नहीं कर सकती है।

पति करता था अप्राकृतिक कृत्य

इतना होने के बाद महिला के पति ने अपना व्यवहार बदल लिया। वह उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। इसके बाद एक दिन महिला के देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसकी शिकायत महिला ने अपने पति तथा सास से की। जिसके बाद सास तथा पति ने उल्टे महिला की ही पिटाई कर दी। इसी बीच पिछले वर्ष अगस्त में महिला के पिता की मृत्यु हो गई। जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। जब की इंतकाल में शामिल होने ससुराल पक्ष की ओर से कोई व्यक्ति नहीं आया। कुछ समय बाद जब महिला ने फोन पर अपने पति से लेने के लिए आने को कहा तो पति ने पैसों के बारे में पूछा तो महिला ने मना कर दिया। जिसके बाद पति ने फोन काट दिया। इसके कुछ ही दिन बाद पति ने फोन कर महिला को ट्रिपल तलाक दे दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस
नागपुर में महिला के ससुराल का काफी दबदवा है अतः शुरुआत में महिला ने स बात को छुपाये रखा लेकिन कुछ दिन बाद उसने यह बात बताई। इसके बाद महिला थाने में पहुंची तथा उसने इस शिकायत को दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 377, 506 तथा महिला की सास ओर दो देवरों के खिलाफ धारा 498A, 354 के साथ साथ मुस्लिम विवाह अधिनियम की धाराओं में भी मामला दर्ज किया है। अब पुलिस इस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है।
Tags:    

Similar News