OMG! शादी के बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला

सुहागरात क्या होती है? वह नहीं जानता है।

Update: 2024-06-30 06:36 GMT

सांकेतिक तस्वीर

गोरखपुर: शादी के एक साल बाद तक पति सुहागरात के लिए तैयार नहीं हुआ। पत्‍नी ने संबंध बनाने के लिए दबाव डाला तो झगड़े पर उतारू हो गया। बात यहां तक बढ़ी कि पति ने पत्‍नी के चरित्र पर ही सवाल उठाना शुरू कर दिया और एक दिन घर से निकाल दिया। अब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस ने मध्यस्थता के लिए पति-पत्‍नी और दोनों के परिवारीजनों को बुलाया तो जो वजह सामने आई, उसे जानकर सब हैरान रह गए। पत्नी ने रोते हुए बताया कि पति ने अब तक उसके साथ शारीरिक संबंध ही नहीं बनाया है। सुहागरात क्या होती है? वह नहीं जानता है।
पुलिस के सामने पत्‍नी के इस आरोप पर पति ने भी खामोशी से हामी भरी। इसके बाद पत्‍नी ने सबके सामने ही उससे इसकी वजह पूछ ली। उसने कहा कि वह कारण जानना चाहती है। पति के साथ रहना चाहती है। पत्‍नी ने पुलिस से पति की शारीरिक जांच कराने की मांग कर दी। पत्‍नी ने कहा कि यह जांच जरूरी है ताकि, यह साफ हो सके कि उसे साथ न रखने की वजह शारीरिक कमजोरी ही है या फिर कुछ और है। पीड़िता की शिकायत पर गोरखपुर के एसपी सिटी ने गुलरिहा पुलिस को प्रकरण की जांच सौंपी है।
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज इलाके की रहने वाली युवती की शादी एक साल पहले गुलरिहा इलाके के रहने वाले एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक से हुई थी। पत्नी की मानें तो शादी के बाद वह कभी भी उसके पास आया ही नहीं। पूछने पर तरह-तरह के बहाने बनाता रहा और दबाव बनाने पर एक रात करीब 11 बजे ले जाकर मायके के पास छोड़ दिया। वह किसी तरह से मायके पहुंची। जब घरवालों ने बात की तो पति ने उसके चरित्र पर सवाल उठा दिया। मामला पुलिस में जाने पर महिला थाने के मीडिएशन सेंटर में दोनों को आमने-सामने बिठाया गया। पति-पत्‍नी के बीच दूरियों का ये सच सामने आया। तब पति ने अपनी शारीरिक जांच कराने को तैयार हो गया था लेकिन नकार रहा है। परेशान पत्नी ने एसपी सिटी से गुहार लगाई है।
पत्‍नी का कहना है कि पति से उसने जब भी संबंध बनाने की कोशिश की तो वह बहाने बनाने लगा। कभी एड्स के नाम पर भी डराया। पत्‍नी खुद नर्स की पढ़ाई कर चुकी है। उसने पति से शारीरिक जांच कराने की बात कही तो उसने खुद को समलैंगिक बता दिया। बाद में चरित्र पर लांछन लगाते हुए घर से निकाल दिया। पत्‍नी ने कहा कि वह अपने पति के साथ ही सुखी दांपत्‍य जीवन चाहती है। उसने कहा, 'पति ने मेरे ऊपर लांछन लगाया इसलिए जांच कराना जरूरी है।'
एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्‍नोई ने बताया कि पीड़िता ने प्रार्थना पत्र दिया है। प्रकरण में गुलरिहा पुलिस को मदद के लिए कहा गया है। पुलिस नियमानुसार महिला की मदद करेगी।
Tags:    

Similar News

-->