दानव बना पति, बिस्तर पर...दरिंदगी की दास्तां सुन कांप जाएगी रूह

नशीली गोलियां खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाए.

Update: 2024-08-06 10:50 GMT

सांकेतिक तस्वीर

बरेली: यूपी के बरेली में एक युवक ने पति-पत्नी के रिश्ते को पूरी तरह से शर्मसार करके रख दिया। युवक ने अपनी ही बीवी को दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने के लिए मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं युवक रोजाना रात को पत्नी पर जुल्म ढहाने लगा। पत्नी को रोज नशीली गोलियां खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाए। साथ ही उससे दहेज की भी मांग की जाने लगी। मना करने पर आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाता है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पूरा मामला बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र का है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि इसी साल फरवरी में उसकी शादी सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव तिलियापुर के रहने वाले वसीम खान पुत्र इलियास खान के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि रिश्ता तय होने के समय ससुराल वालों ने बताया था कि उसका लड़का मुंबई में कपड़े का व्यापारी है। महिला ने बताया कि उसके घर वालों ने शादी में लड़के वालों को कार समेत 15 लाख रुपये दहेज में दिए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे अक्सर दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।
महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति उसे रोजाना परेशान करने लगा। आए दिन मारता-पीटता है। महिला ने बताया कि पति अपने दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने का भी दबाव बनाता है। अक्सर रात को उसे नशीली दवा खिलाकर उसके अश्लील वीडियो भी बनाता है। इस बात का जब उसने विरोध किया तो पति ससुराल वालों के सामने की मारपीट शुरू कर दी। महिला ने पति के दूसरी महिलाओं से संबंध होने का भी आरोप लगाया। उसका कहना है कि पति उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी दबाव बनाता रहता है।
महिला का आरोप है कि दहेज के लिए उसका शौहर ही नहीं सास और ननद भी उसे प्रताड़ित करती हैं। महिला का आरोप है कि उसे वेश्यावृत्ति कराने का भी दबाव बनाया जा रहा है। ससुराल वाले कहते हैं कि मायके से पैसे लेकर आए या फिर वेश्यावृत्ति करके परिवार चलाए। पीड़ित महिला का कहना है वह गर्भवती थी, लेकिन सास और ननद ने उसकी बंद कमरे में पिटाई की जिससे उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दज कर लिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।
Tags:    

Similar News

-->