लोन लेने पर भड़का पति, महिला डॉक्टर के खिलाफ पहुंचा थाने, पुलिस भी हैरान

दो युवकों के साथ अनैतिक संबंध होने का आरोप भी लगाया।

Update: 2024-07-31 08:14 GMT

सांकेतिक तस्वीर

लखनऊ: लखनऊ में हसनगंज कोतवाली में महिला डॉक्टर के खिलाफ उनके पति ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति की जानकारी के बिना पत्नी ने मकान के कागज गिरवी रख कर 15 लाख का लोन कराया था। धोखाधड़ी के साथ महिला पर दो युवकों के साथ अनैतिक संबंध होने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही हॉस्पिटल में रुपये लेकर गर्भपात कराए जाने का दावा भी किया है।
डालीगंज निवासी युवक की पत्नी निजी हॉस्पिटल चलाती है। कुछ वक्त पूर्व युवक को घर की अलमारी से मकान के कागज गायब मिले। पत्नी से पूछताछ करने पर वह टाल मटोल करती रही। इस बीच बैंक से 15 लाख का लोन कराए जाने की जानकारी हुई। काफी प्रयास के बाद महिला ने हॉस्पिटल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए लोन लेने की बात कही। इस बारे में युवक ने हॉस्पिटल कर्मियों से पूछताछ की। जिन्होंने महिला के अनैतिक संबंध दो युवकों से होने की जानकारी दी। यह बात पता चलने पर युवक भी दंग रह गया। दम्पति के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद पीड़ित पति ने हसनगंज कोतवाली में पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर में युवक ने पत्नी पर हॉस्पिटल में अविवाहिता युवती और किशोरियों का गर्भपात कराए जाने का भी आरोप लगाया है।
Tags:    

Similar News

-->