न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जबलपुर: जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में गुरुवार को भीषण आग लग गई. यह आग F6 सेक्शन में लगी है. आग इतनी भयानक है कि पूरी बिल्डिंग जल गई है. इस हादसे में फैक्टरी के 11 कर्मचारियों के झुलसने की खबर है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक एल्युमिनियम पाउडर भरते वक्त आग लग गई.
Tags: