आज का राशिफल, 30 मई 2022

Update: 2022-05-30 00:39 GMT

मेष: गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपके परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। प्रफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर स्पष्ट रुख रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज सब कुछ ठीक चलेगा और इनकम अच्छी रहेगी। कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी।

वृषभ: वृषभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज के दिन आपको सभी से विनम्रता से बात करना चाहिए। राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं। सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहे हैं। पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन, परिवार के सभी सदस्यों के साथ आनंदमय और आरामदायक होगा।

मिथुन: गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व करेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से खर्च करने के मूड में रहेंगे। नए काम में कुछ बाधा आ सकती है। आवेश में आने की बजाय नरमाई से काम लें। आपके बॉस और उच्च अधिकारी आपको भ्रमित कर सकते हैं। यह आपके काम में कुछ नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकते हैं।

कर्क: कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। आप पैसों के जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। साझेदारों से टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। परिवार के लोगों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आज आप प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकते हैं। लेकिन शुभ स्वास्थ्य के लिए तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।

सिंह: सिंह राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आप हर किसी की बात जानने की कोशिश करेंगे। नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें, राह आसान होगी। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। महिलाएं अगर कोई घरेलू कारोबार शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते रास्ते भी मिलेंगे।

कन्या: गणेशजी कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आज शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत के दम पर मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। कारोबार में परियोजनाओं को समय पर लागू कर पाएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा। नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक़्त है। नौकरी खोजने वालों को अच्छा परिणाम मिलेंगे।

तुला: गणेशजी तुला राशि वालों से कह रहे हैं कि आज नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिश शुरू कर दें। बिजनस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। धन में बढ़ोतरी हो सकती है। आज किसी काम को करते समय आपको मन को शांत रखना चाहिए। गृहस्थ जीवन में कुछ नएपन का अहसास होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। बिजनस को विस्तार देने के लिए आप बैंक से ऋण ले सकते हैं। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी। ससुराल के लोगों से बातचीत होगी। आपके द्वारा अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग आपको हर हल में सफल बनाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे।

धनु: धनु राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखें। जीवनसाथी के साथ थोड़ा समय बिताने, उसकी समस्याओं को ध्यान से सुनने और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

मकर: मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज महिलाओं के लिए दिन शुभ है। हर किसी की दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। अटके काम में गति आने से लाभ होगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापारिक क्षेत्र में आप कुछ विपरीत स्थितियों से दृढ़ता से निपटेंगे। प्रगतिशील बदलाव आपके लिए अद्भुत काम करेंगे।

कुंभ: कुंभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। कई दिनो से जरूरी काम पेंडिंग हैं तो उन्हें आज ही खत्म करें। आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। युवाओं को नए रोजगार मिलने की संभावना हैं। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। आर्थिक रूप से पूर्व में किये गए कठिन परिश्रम का इनाम इनाम आपको मिल सकता है।

मीन: गणेशजी मीन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज के दिन आपको सभी से विनम्रता से बात करना चाहिए। राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं। सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहे हैं। पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी। अच्छे काम की बदौलत नौकरी में तरक्की होने व उच्च पद प्राप्त होने के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)


Tags:    

Similar News