ऑनर किलिंग, प्रेमी को कॉल करने पर गई युवती की जान, पिता और भाई निकले मास्टरमाइंड

फैली सनसनी.

Update: 2025-09-29 05:04 GMT
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले में एक 17 वर्षीय लड़की की उसके पिता और नाबालिग भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि यह घटना रविवार शाम कांधला थाना क्षेत्र के अंबेहटा गांव में हुई. सिंह ने बताया कि 12वीं कक्षा की छात्रा मुस्कान को उसके पिता जुल्फाम और 15 वर्षीय भाई घर की ऊपरी मंजिल पर ले गए. जहां उसे पिस्तौल से गोली मार दी गई.
एसपी ने बताया कि जुल्फाम और उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है.
सिंह ने कहा कि आरोपी पिता ने परिवार की बदनामी के लिए अपनी बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है. स्थानीय लोगों के अनुसार मुस्कान का इलाके के ही एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था, जिसका परिवार वाले विरोध करते थे.
रविवार शाम को उसके पिता ने उसे फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद यह जानलेवा हादसा हुआ. एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
Tags:    

Similar News