हिमाचल छात्रवृत्ति घोटाला: आरोपियों को मिली 5 दिन के लिए ED की रिमांड

बड़ी कार्रवाई

Update: 2023-08-31 13:47 GMT
नई दिल्ली। ईडी ने प्रोव के तहत 30.8.2023 को राजदीप जोसन, कृष्ण कुमार, हितेश गांधी और अरविंद राजटा को गिरफ्तार किया है। हिमाचल प्रदेश छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में पीएमएलए की। गिरफ्तार व्यक्तियों को विशेष न्यायालय, शिमला के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने 5 दिनों के लिए ईडी की हिरासत दी है।
हिमाचल में सामने आए बहुचॢचत 250 करोड़ से अधिक छात्रवृत्ति घोटाले में बीते दिन 4 राज्यों में दी गई दबिश के दौरान ईडी ने 75 लाख की राशि बरामद की है। इसके साथ ही बैंक खातों में पड़ी 2.55 करोड़ रुपए की राशि को फ्रीज किया गया है। इसके अलावा दबिश के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
गौरतालाब है कि ईडी ने हिमाचल प्रदेश छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में बीते 29 अगस्त को हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 24 स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत तलाशी अभियान चलाया था। इसी कड़ी में ईडी ने बीते दिन धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 की धारा 17 के तहत 4 राज्यों के तहत 24 स्थानों में दबिश दी और 75 लाख की नकदी सहित बैंक खातों में पड़ी 2.55 करोड़ रुपए की राशि को फ्रीज किया है। मामले की जांच जारी है और जल्द गिरफ्तारी का दौर भी शुरू हो सकता है।
Tags:    

Similar News

-->