Himachal : राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में लोकल मिलेगा चावल

हिमाचल। हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में लोकल चावल मिलेगा। इसकी खुशबू का पता दूर से ही चल जाएगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसकी पहल कर दी है। सरमौर, सोलन और कांगड़ा जिले के कुछ क्षेत्रों में इस चावल की सप्लाई कर दी है। खाद्य आपूर्ति निगम किसानों से धान …

Update: 2024-01-25 01:56 GMT

हिमाचल। हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में लोकल चावल मिलेगा। इसकी खुशबू का पता दूर से ही चल जाएगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसकी पहल कर दी है। सरमौर, सोलन और कांगड़ा जिले के कुछ क्षेत्रों में इस चावल की सप्लाई कर दी है। खाद्य आपूर्ति निगम किसानों से धान की खरीद कर रहा है। पूर्व में भी किसानों से धान खरीदा गया है। विभाग की ओर से धान का मशीनों में छिलका उतारकर गोदामों में सप्लाई भेजी जा रही है।

किसानों से 22,800 मीट्रिक टन खरीदा गया है। धान का छिलका उतारने के लिए हिमाचल के पांच स्थानों पर मशीनें स्थापित की हैं। यह मशीनें सिरमौर, ऊना, कांगड़ा और सोलन जिले में स्थापित की गई हैं। प्रतिदिन क्विंटलों के हिसाब से छिलका उतारा जा रहा है। अभी केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को सब्सिडी पर चावल उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार की ओर से हर महीने चावल का भुगतान करना पड़ता है। हिमाचल का अपना चावल होने से राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को ज्यादा चावल भी मिल सकता है।
डिपुओं में लोकल चावल की सप्लाई शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं को यह चावल पसंद आ रहा है। चावल बिल्कुल साफ है। जैसे-जैसे खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले के पास धान की ज्यादा उपलब्धता होगी। दूसरे जिलों में भी सप्लाई किया जाएगा।- राम कुमार गौतम, निदेशक, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग

केंद्र उपलब्ध कराता है आटा और चावल
- हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को गेंहू और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध कराती है। प्रदेश सरकार गेंहू की पिसाई कर उपभोक्ताओं को आटा उपलब्ध कराती है। इसके अलावा तीन दालें, चीनी, नमक और दो लीटर तेल प्रदेश सरकार सब्सिडी पर लोगों को उपलब्ध करा रही है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Similar News