अपनी पत्नी से प्रेम संबंध को लेकर उसके प्रेमी के नाक और काटें कान, पति गिरफ्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से कथित तौर पर प्रेम संबंध रखने को लेकर उसके प्रेमी के नाक और कान काट दिए, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना गुरुवार को लाहौर से 375 किमी दूर मुजफ्फरगढ़ गांव में हुई।

Update: 2021-07-23 15:41 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :-  लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से कथित तौर पर प्रेम संबंध रखने को लेकर उसके प्रेमी के नाक और कान काट दिए, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना गुरुवार को लाहौर से 375 किमी दूर मुजफ्फरगढ़ गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, अब्दुल कयूम को संदेह था कि उसके गांव के रहने वाले मुहम्मद अकरम के उसकी पत्नी के साथ प्रेम संबंध हैं।पुलिस ने बताया कि गुरुवार को कयूम ने अपने अन्य साथियों के साथ अकरम को घर जाते समय बीच रास्ते में रोक लिया और वे उसे एक सुनसान स्थान पर ले गये, जहां उन्होंने चाकू से उसके नाक और कान काट दिए। पुलिस ने बताया कि इस घटना में अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि कयूम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि शेष आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।



Tags:    

Similar News

-->