दिल्ली-NCR में हुई भारी बारिश

Update: 2026-08-07 01:53 GMT

दिल्ली। दिल्ली-NCR में बारिश का असर शुक्रवार को भी जारी है. लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जबकि कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं.

वहीं, सुबह ऑफिस आवर के दौरान बारिश की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की शुरुआत के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं में 64 लोगों की मौत हो चुकी है. इस दौरान राज्य में 14 लैंडस्लाइड की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं. मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

IMD के मुताबिक, दिल्ली में सुबह से दोपहर तक ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. शाम और रात के समय भी कई इलाकों में हल्की बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है.

Tags:    

Similar News

null