रात में हुई तेज बारिश, गर्मी से शहरवासियों को मिली थोड़ी राहत

वीडियो

Update: 2024-03-29 01:43 GMT

तमिलनाडु। थूथुकुडी शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। वही राजधानी दिल्ली की बात करे तो अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे। साथ ही, हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसके चलते अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आएगी। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली के लगभग सभी केंद्रों में न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। दिन भर तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां पर आर्द्रता का स्तर 75 से 37 फीसदी तक रहा।
पीतमपुरा इलाका सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मौसम केन्द्र की रात सबसे ज्यादा गर्म रही। यहां का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री रहा। दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि अगले दो दिनों के बीच राजधानी और आसपास के इलाके में एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके चलते बादल, हल्की बूंदाबांदी, घन गर्जन जैसी मौसमी घटनाओं की संभावना बनी रहेगी।

Tags:    

Similar News