DEMO PIC

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में मगदी मार्ग स्थित एक फूड फैक्टरी में सोमवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। फैक्टरी के बॉयलर में सिलिंडर फटने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सिलिंडर फटने की यह घटना एमएम फूड फैक्टरी में हुई है।

बंगलूरू के डीसीपी (पश्चिम) संजीव पाटिल ने बताया कि फैक्टरी के बॉयलर में हुई इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर बिहार के रहने वाले थे। इसके अलावा दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Tags: