Delhi दिल्ली। देश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। India Meteorological Department के ताजा मौसमी पूर्वानुमान के आधार पर यह चेतावनी जारी की गई है।


 






आईएमडी के अनुसार, अप्रैल से जून 2026 के बीच पूर्व, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक हीटवेव वाले दिन रहने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी लू का असर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर Odisha, West Bengal, Tamil Nadu, Puducherry और Andhra Pradesh के तटीय इलाकों में अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत बताई गई है।
मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि Gujarat, Maharashtra और Karnataka के कुछ हिस्से भी हीटवेव की चपेट में आ सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, आईवी फ्लूड, कूलिंग सुविधाओं और हीट स्ट्रोक से निपटने की तैयारियों को मजबूत करें। साथ ही आम जनता को भीषण गर्मी से बचाव के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि समय रहते तैयारी करने से हीटवेव के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है और लोगों की जान बचाई जा सकती है।
Tags: