5 राज्यों में लू अलर्ट, अपने शहर में जानिए मौसम का हाल

Update: 2024-04-23 03:28 GMT

दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी का सितम शुरू हो गया है तो वहीं उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम में नरमी बनी हुई है. मौसम विभाग की मानें तो 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराण्ड में बर्फबारी होने के आसार हैं.

गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग - अलग स्थानों में गंभीर उष्ण लहर और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर और दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक में 23 अप्रैल, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है.

गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग- अलग स्थानों में गंभीर उष्ण लहर और उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर और दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक में 24 अप्रैल, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है.

गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग - अलग स्थानों में गंभीर उष्ण लहर और उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर और दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक में 25 अप्रैल, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है.

दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश होने के कोई आसार नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी बढ़ने की आशंका है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. IMD के अनुसार, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, आज दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं.


Tags:    

Similar News