गर्मी के तेवर तीखे, लोगों का हाल बेहाल

Update: 2024-05-09 10:52 GMT
सिरोही। मई माह की शुरुआत में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सिरोही में मंगलवार का दिन इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी से लोगों के हाल-बेहाल नजर आए। बीते कुछ दिन से लगातार बढ़ते तापमान से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। गर्म हवाओं एवं तेज धूप से बचने के लिए लोग अपने पूरे शरीर को ढक़ कर ही बाहर निकले। राहगीरों को जहां भी पेड़ की छांव मिली सुस्ताना नहीं भूले। मंगलवार को सुबह सूरज निकलने के कुछ ही देर बाद से गर्मी अपना असर दिखाने लगी। सुबह के दस बजते-बजते गर्म हवाओं ने भी अपनी दस्तक दे दी। बदन को झुलसाने वाली हवाओं से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। जरूरी कामों से बाहर निकले लोग भी पूरे शरीर को कपड़े से ढक कर ही निकले। मंगलवार का दिन इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा।

गर्मी के चलते दोपहर में बाजार में सन्नाटा सा पसरा रहा। गर्मी से बचने के लिए दुपहिया वाहन चालक चेहरों पर स्कार्फ व रुमाल बांधे नजर आए। इधर, गर्मी से बचने के लोग गन्ने का रस व अन्य रसदार फलों और शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए।गर्मी का सीजन शुरू होते ही शहर में फलों की मांग बढ़ गई है। जिला मुयालय सहित जिलेभर में रोजाना वाहनों में भरकर तरबूज-खरबूज बेचने वाले भी आने लगे हैं। तरबूज व खरबूज विक्रेता कपुराराम माली ने बताया कि तरबूज 25 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। तेज गर्मी के चलते लोग तरबूज अधिक खरीद रहे हैं। गर्मी के दिनों में धूप की तल्खी बढऩे के साथ ही लोगों के खानपान में भी बदलाव आया है। बढ़ती गर्मी में लोग हमेशा ऐसा खाना पसंद करते हैं, जो सुपाच्य और पेट को हल्का बनाए रखे। ऐसे में लोग फलों एवं उनके ज्यूस का सेवन अधिक कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढऩे से बाजारों में फलों की मांग बढ़ गई है। इस मौसम में ताजा फलों का उपयोग शरीर के लिए फायदेमंद रहता है।
Tags:    

Similar News