मार हो गई दुल्हन पक्ष की महिलाओं से गंदी हरकतें करने के बाद, अफरातफरी मच गई

मामला थाने तक पहुंच गया।

Update: 2024-07-11 09:35 GMT

सांकेतिक तस्वीर

फिरोजाबाद : यूपी के फिरोजाबाद जिले के जसराना में एक लड़की की बारात आई हुई थी। बारात का आयोजन कस्बे के गेस्ट हाउस में किया गया था। बाराती नाचते-गाते गेस्ट पहुंचे तो लड़की वालों ने जमकर खातिरदारी की। शादी की तैयारियां शुरू हुईं, लेकिन इससे पहले ही बखेड़ा खड़ा हो गया। सात फेरों से पहले हुए बवाल की जब दूल्हे को खबर हुई तो वह दंग रह गया। दरअसल दूल्हे पक्ष के रिश्तेदारों ने जमकर शराब पी रखी थी। आरोप है कि सभी ने दुल्हन पक्ष की महिलाओं को देखते ही गंदी हरकतें शुरू कर दी। इसका जब महिलाओं ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि मामला थाने तक पहुंच गया। दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया है।
जसराना क्षेत्र के खुदादापुर निवासी विश्वान सिंह के पुत्र रविंद्र सिंह की बारात आरपीएस मैरिज होम घिरोर रोड में झाल नगरिया थाना ओछा रामबाबू पुत्री अर्चना के साथ होने आई थी। बुधवार की रात में बारात जैसे ही मैरिज होम पहुंची तो उनका स्वागत सत्कार किया गया। इसके बाद शादी की रस्मों को शुरू किया गया। जहां पर शादी की रस्मे हो रही थीं वहां दुल्हन पक्ष की कुछ महिलाएं बैठी थीं। आरोप है कि इसी दौरान दूल्हे के कुछ रिश्तेदार वहां पहुंच गए। उन्होंने काफी शराब पी रखी थी, इसके बाद महिलाओं से गंदी हरकतें करनी शुरू कर दी। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो दूल्हे के रिश्तेदार आग बबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि घराती एवं बाराती में जमकर लात घुसे चले। बाद में दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला के बाद थाना जसराना में पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौते की बात चल रही है।
Tags:    

Similar News

-->