दबोचा गया हवाला एजेंट, हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में दिल्ली के तुर्कमान गेट से एक हवाला एजेंट को गिरफ्तार किया गया है जो लश्कर और अल बद्र जैसे आतंकी संगठनों को हवाला के जरिये रकम मुहैया करवाता था.

Update: 2022-08-19 10:41 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में दिल्ली के तुर्कमान गेट से एक हवाला एजेंट को गिरफ्तार किया गया है जो लश्कर और अल बद्र जैसे आतंकी संगठनों को हवाला के जरिये रकम मुहैया करवाता था. मोहम्मद यासीन नाम के इस हवाला ऑपरेटर ने कश्मीर के एक आतंकी को 10 लाख रुपए ट्रांसफर भी किये जो बाद में आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किये गए.

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को केंद्र की एजेंजियों के जरिए जानकारी मिली थी कि मीना बाजार से कोई हवाला एजेंट काम कर रहा है. वो आतंकियों के लिए फंड जुटाने का काम कर रहा है. उस इनपुट के आधार पर ही एक टीम का गठन किया गया और फिर शुक्रवार को उसे तुर्कमान गेट से गिरफ्तार किया गया.

Tags:    

Similar News