HarGharTiranga अभियान, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

Update: 2025-08-13 04:23 GMT

दिल्ली। HarGharTiranga अभियान के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा। और उन्होंने X पोस्ट में लिखा, मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है। यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “हर घर तिरंगा” अभियान में लोगों की व्यापक भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की है। यह देशभक्ति की उस गहरी भावना का प्रतीक है जो भारत के लोगों को एकजुट करती है और तिरंगे के प्रति उनके अटूट गौरव को दर्शाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी तस्वीरें और सेल्फी harghartiranga.com पर साझा करते रहें।

हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक भागीदारी के बारे में संस्कृति मंत्रालय की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “पूरे भारत में #HarGharTiranga अभियान में लोगों की व्यापक भागीदारी देखकर खुशी हुई। यह उस गहरी देशभक्ति की भावना का प्रमाण है जो हमारे लोगों को एकजुट करती है और तिरंगे के प्रति उनके अटूट गौरव को दर्शाती है। harghartiranga.com पर फ़ोटो और सेल्फ़ी साझा करते रहें।”

Tags:    

Similar News