केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को जन्मदिन की बधाई

Update: 2021-10-24 11:00 GMT

रायपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को मंत्रिमंडल सहयोगी वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सफलता की कामना की है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर का आज 46वां जन्मदिवस है। श्री जावड़ेकर ने बधाई संदेश में कहा, "केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री एवं लोकसभा से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं । आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों।" श्री नकवी ने लिखा, "युवा एवं ऊर्जावान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं सफलता की दुआ।"


Tags:    

Similar News

-->