हनुमान मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, जांच कर रही पुलिस

पुत्र पर भी हमलावरों ने किया घायल

Update: 2024-05-01 06:30 GMT
देवरिया। यूपी के देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के पुजारी की मंगलवार की रात करीब नौ बजे गोलबंद मनबढ़ों ने पीटकर हत्या कर दी। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वारदात की वजह दो दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। मंदिर के उत्तराधिकारी ने हत्याकांड के लिए पुलिस को जिम्मेदार बताया है। भलुअनी थाना क्षेत्र के तेनुआ चौबे गांव के रहने वाले अशोक चौबे (60) बारीपुर मंदिर में पुजारी थे। मंगलवार की रात वह अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी बीच 15 से 20 की संख्या में गांव के मनबढ़ लाठी-फरसा, ईंट-पत्थर लेकर ललकारते हुए उनके दरवाजे पर पहुंच गए। इसके पहले कि अशोक कुछ समझ पाते,गोलबंद लोगों ने अशोक पर हमला बोल दिया। पिटाई से लहूलुहान अशोक दरवाजे पर अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें मरा समझकर हमलावर भाग गए। परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या के पीछे कारण दो दिन पूराना विवाद बताया जा रहा है। एसपी संकल्प शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली और मौका मुआयना भी किया। सूचना पर मन्दिर के पीठाधीश्वर शिवचरण दास व उत्तराधिकारी गोपालदास सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। वहीं, क्षेत्राधिकारी आदित्य गौतम और थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने गांव में छापेमारी कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मन्दिर के उत्तराधिकारी गोपालदास ने कहा कि दो दिन पूर्व हुए विवाद में अशोक चौबे ने तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों के हौंसले बढ़ गए।ग्रामीणों की मानें तो हत्याकांड की जड़ में दो दिन पूर्व हुआ विवाद है। रविवार को गांव में एक व्यक्ति के घर मुंडन था। रात में मीट औऱ शराब का दौर चल रहा था। अशोक के घर के बगल में उनका भांजा किराने की दुकान चलाता है। रात के करीब 11 बजे कुछ लोग शराब के नशे में दुकान पर पहुंचे और दुकान खोलने पर जोर देने लगे अशोक ने उन्हें समझाया की रात को दुकान नहीं खुलेगी सुबह आएगा इसी बात को लेकर उन लोगों ने अशोक की पिटाई कर दी। मंगलवार को दिन में किसी ने गांव में यह चर्चा कर दी कि अशोक थाने पर नामजद तहरीर दिए हैं। इसी बात से आरोपी पक्ष खार खाया हुआ था।

देवरिया में सुप्रसिद्ध बारीपुर हनुमान मंदिर के सहायक पुजारी अशोक चौबे की मंगलवार रात चाकू से गोदकर कर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र संदीप को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। घायल बेटे ने हत्या का आरोप गांव के लोगों पर लगाया है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की फोर्स लगाई गई है। घटना भलुअनी थाना क्षेत्र के तेनुआ चौबे की है। तेनुआ चौबे निवासी अशोक चौबे (56) बारीपुरहनुमान मंदिर में सहायक पुजारी थे। सोमवार रात गांव में अशोक चौबे के भाई की दुकान पर कुछ लोगों से परिवार वालों का विवाद हुआ था। परिजनों ने पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार की देर गांव के कुछ लोगों ने अशोक चौबे के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने अशोक चौबे को चाकू गोद दिया। जिससे वह घायल हो गए। पिता पर हमला होते देख बचाव में आए बेटे संदीप को भी हमलावरों ने पीटा। दोनों घायलों को लेकर परिजन देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज गए। जहां पुजारी अशोक चौबे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी दक्षिणी भीम गौतम ने घटना की जानकारी ली। भलुअनी थाना क्षेत्र की घटना है। पिछले दिनों डीजे बजाने को लेकर गांव के ही हौसला पासवान और उनके परिवार से कहासुनी हुई थी। उसी को लेकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें अशोक चौबे के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वादी द्वारा जो भी तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News