बिहार में महागठबंधन की शिकस्त: कांग्रेस की तगड़ी हार, मल्लिकार्जुन खड़गे के घर बड़ी बैठक हो रही
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने पहली महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हो रही है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता अजय माकन मौजूद हैं.
इस बैठक में चुनाव परिणामों की समीक्षा, संगठनात्मक कमजोरियों पर चर्चा और आगे की रणनीति तय करने पर विचार किया जा रहा है. कांग्रेस नेतृत्व चुनावी प्रदर्शन को लेकर गंभीर है और बिहार में मिली हार के कारणों को समझने की कोशिश कर रहा है.
चुनाव आयोग ने जारी किया फाइनल वोट शेयर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आ चुके हैं. इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत आरजेडी ने हासिल की है. आरजेडी को 23 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं, बीजेपी को 20.08 फीसदी और जेडीयू को 19.25 फीसदी.
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की है. गठबंधन को कुल 202 सीटों पर विजय मिली है, जबकि विपक्षी महागठबंधन केवल 35 सीटों तक सीमित रहा.