Election Results 2026: तीन राज्यों में बदलेगी सरकार, दो राज्यों में रिपीट...? शुरूआती रुझान
Election Results 2026: रुझानों में बंगाल, तमिलनाडु और केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। केरल में इस बार एलडीएफ पिछड़ गया है वहीं कांग्रेस का गठबंधन आगे है। इसके अलावा बंगाल में बीजेपी आगे चल रही है और टीएमसी पीछे चल रही है। असम में बीजेपी आगे है। ऐसे में असम में बीजेपी की जीत पक्की लग रही है। तमिलनाडु में थलापति विजय ने खेल कर दिया है।
धानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में बड़ी तस्वीर सामने आती दिख रही है। पांच राज्यों में से चार में एनडीए (NDA) आगे चल रहा है, जबकि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनती दिखाई दे रही है। ताजा रुझानों ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं और सत्ता की तस्वीर अब साफ होती नजर आ रही है।
जहां बंगाल और असम में भाजपा अपने दम पर आगे है, तो तमिलनाडु और पुडुचेरी में NDA गठबंधन को बढ़त मिल रही है। वहीं केरल में लेफ्ट के किले को भेदते हुए कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाता नजर आ रहा है।
किस राज्य में कितनी सीटों पर नतीजे आ रहे हैं.
पश्चिम बंगाल: 293 सीटें (कुल सीट 294, मगर एक सीट पर नतीजे अभी नहीं आएंगे.)
तमिलनाडु: 234 सीटें
असम: 126 सीटें
केरल: 140 सीटें
पुडुचेरी: 30 सीटें