आगामी 10 वर्षों की वित्तीय योजना पर सरकार का फोकस, राजस्व वृद्धि के लिए रणनीति तैयार

CM धामी ने किया बड़ा ऐलान

Update: 2025-03-22 13:02 GMT
Uttarakhand. उत्तराखंड। राज्य सरकार ने शासकीय आवास पर हुई बैठक में अधिकारियों को आगामी 10 वर्षों की वित्तीय योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस योजना में आर्थिक और सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार ने राज्य की आय बढ़ाने के लिए पर्यटन, तीर्थाटन, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया।


राजस्व वृद्धि के लिए कर सुधार, औद्योगिक निवेश, डिजिटल कर संग्रह और सार्वजनिक-निजी भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात कही गई। अधिकारियों को जीएसटी संग्रह बढ़ाने के लिए सघन अभियान, कर चोरी की रोकथाम, छापामारी कार्रवाई और एआई व डेटा एनालिटिक्स के उपयोग के निर्देश दिए गए। सरकार की कुशल नीतियों के परिणामस्वरूप राज्य गठन के बाद से ट्रेड टैक्स, वैट और जीएसटी संग्रह में 48 गुना से अधिक वृद्धि हुई है। सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Tags:    

Similar News