सरकार का करवा चौथ पर बड़ा फैसला, आज महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-10-10 01:14 GMT

उत्तराखंड। उत्तराखंड सरकार ने आज करवाचौथ के उपलक्ष्य में महिलाओं को सार्वजनिक अवकाश की सौगात दी है। सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, शुक्रवार को करवाचौथ पर प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, शासकीय प्रतिष्ठानों में महिला कर्मियों के लिए सार्वजनिक अवकाश होगा।

यह भी पढ़े 

आज देशभर में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को पारंपरिक सोलह श्रृंगार के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं।

इस वर्ष करवा चौथ और भी खास बन गया है क्योंकि इस दिन सिद्धि योग और शिववास योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जिन्हें व्रत के फल को कई गुना बढ़ाने वाला माना जाता है। ऐसे में पूजन का सही तरीका, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय, व्रत कथा और पूजन सामग्री की जानकारी व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाती है। 

Tags:    

Similar News

null