भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी : पीएम मोदी

Update: 2022-03-02 08:45 GMT

यूपी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनभद्र में रैली को संबोधित कर रहे है. पीएम ने कहा - ये भारत का बढ़ता सामर्थ्य है कि हम यूक्रेन में फंसे हमारे देश के नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत कई हज़ार नागरिकों को वहां से देश वापस लाया जा चुका है. संकट में फंसे भारतीयों को ज्यादा तेजी से निकालने के लिए हमारी सेना और वायुसेना को भी लगा दिया गया है। मैं आज देश के लोगों को भी ये विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

आगे पीएम मोदी ने कहा - जो लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मज़ाक उड़ाते हों, भारत की सेनाओं के अपमान करते हों, भारत के उद्यमियों की मेहनत से चल रहे मेक इन इंडिया अभियान का मखौल उड़ाते हों। वो घोर परिवारवादी लोग भारत को कभी ताकतवर नहीं बना सकते। इन घोर परिवारवादियों ने कदम-कदम पर भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये अपमान यूपी के लोगों का अपमान है। आज़ादी के बाद इन लोगों को जब-जब सरकार बनाने का मौका मिला इन्होंने आपको पीछे रखने का काम किया, ऐसे लोगों को कभी माफ मत करना।


Tags:    

Similar News