गूगल ने पुलिस को भेजी सूचना, पोर्न वीडियो बेच रहा युवक गिरफ्तार
पढ़े पूरी खबर
यूपी। कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शख्स 100 से 150 रुपये में बच्चियों के अश्लील वीडियो बेचता था। गूगल अलर्ट से मिली सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके फोन में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले। इससे पहले भी पुलिस तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन व्रज के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने बच्चियों की अश्लील वीडियो बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया।
गूगल से मिले अलर्ट के बाद साइबर क्राइम की टीम ने आरोपित को पकड़ा। पुलिस ने आरोपित के पास से दो मोबाइल बरामद किए। इसमें कई अश्लील वीडियो, फोटो और अन्य सामग्री बरामद हुई। आरोपी अश्लील वीडियो 100 रुपये से लेकर 150 रुपये में बेचता था। इससे पहले पुलिस गूगल से मिली सूचना पर चमनगंज में परिवार की बच्चियों और महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपित और चकेरी में अश्लील वीडियो बेचने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।
साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि गूगल कंपनी द्वारा द्वारा नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन (एनसीएमईसी) को एक आईडी के बारे में जानकारी दी गई थी। जिस आईडी से लगातार बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही थी। इसके बाद एनसीएमईसी द्वारा नेशनल साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल को जानकारी दी गई।
एनसीआरपी पोर्टल से संबंधित मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबर मिलने पर साइबर टीम ने जाजमऊ के रहने वाले मोहम्मद नोमान को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किए। आरोपित तीन सालों से टेलीग्राम से जुड़े ग्रुपों से अश्लील वीडियो डाउनलोड करता था। इसके बाद उन अश्लील वीडियो की छोटी-छोटी क्लिप सोशल मीडियो प्लेटफार्मों पर पोस्ट करता था। पूरा वीडियो मांगने पर पैसे मांगता था।