सोने-चांदी की कीमतों में आज 21 सितंबर को गिरावट देखी जा रही है. MCX पर गोल्ड 583 रुपये गिरकर 153798 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी 713 रुपये फिसलकर 240890 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. दिल्ली में सोने की कीमतों की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोना 1,42,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है.

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के भाव में 24 कैरेट सोना 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है. वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है. सोने में गिरावट आने के पीछे कुछ अहम वजहें भी हैं.

 पिछले साल सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. 1979 के बाद यह सोने की कीमतों की सबसे मजबूत तेजी में से एक रही, जिसमें गोल्ड के दाम 75 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए. इसके बाद भी हाल के महीनों में सोने की कीमतों में बढ़त जारी रही, हालांकि अब इसकी रफ्तार कुछ धीमी रही है. दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की तलाश से सोने को सपोर्ट मिला. जब बाजार में रिस्क बढ़ता है, तो निवेशक अक्सर शेयर या दूसरे रिस्क वाले ऑप्शन के बजाय सोने का रुख करते हैं.  

Tags: