प्रेमिका ने हाथ में बनवाई ॐ का टैटू, प्रेमी ने हटाने कहा तब हुआ लव जिहाद का खुलासा

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-06-12 01:45 GMT

यूपी। कानपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। सरताज नाम के युवक ने सोनू बनकर पहले हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर फंसाया और इसके बाद संबंध बनाए। रेप के बाद पीड़िता का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करना शुरू किया।

युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। उसके हाथ में बना ऊँ लिखा टैटू हटवाने का दबाव बनाया। पीड़िता ने विरोध जताया अश्लील वीडियो वायरल करने कर जिंदगी बर्बाद करने करने की धमकी देने लगा। युवती ने शिकायत पुलिस कमिश्नर दफ्तर में पहुंच की, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार खलासी लाइन की 25 वर्षीय युवती प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। एक साल पहले अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने नाम बाबूपुरवा निवासी सोनू बताया। कुछ दिन फोन पर बात होने पर युवक से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया जिसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। पीड़िता ने शादी का दवाब डाला तो आरोपी ने असली नाम सरताज बताकर मुस्लिम होने की बात कही।

सरताज ने धर्म परिवर्तन कर हाथ में बना ऊँ का टैटू हटवाने के बाद शादी की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने आरोपित से बातचीत करना बंद कर दिया। 31 अप्रैल को सरताज ने युवती को नवाबगंज के लाल फाटक स्थित घर में बुलाया और वहां पर दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने पुलिस में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Tags:    

Similar News

null