गर्लफ्रेंड शादी के लिए नहीं मानी, बीटेक छात्र ने किया सुसाइड

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-08-17 00:57 GMT

यूपी। कानपुर में रावतपुर में बीटेक छात्र ने प्रेमिका के शादी से मना करने पर शुक्रवार दोपहर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पहले छात्र की अपनी प्रेमिका से व्हाट्सएप चैट व वीडियो कॉल के जरिए लंबी बात हुई थी।

काकादेव एम ब्लाॅक रावतपुर निवासी दुर्गा प्रसाद गौतम स्पोर्ट कंपनी में काम करते हैं। उनका 19 वर्षीय इकलौता बेटा हिमांशु बिल्हौर के एक निजी कालेज से बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को हिमांशु अपने कमरे में फंदे से लटकता मिला। मां सुमन व चाचा विमल गौतम हिमांशु को फंदे से उतार कर हैलट लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामा गौरव ने बताया कि घटना से पहले हिमांशु की तीन बार में वीडियो कॉल के जरिए एक युवती से लंबी बातचीत हुई थी। साथ ही कुछ व्हाट्सएप चैट भी मिले हैं। इसमें युवती ने हिमांशु से शादी के लिए मना करते हुए मरने की बात लिखी है। इसी से आहत होकर हिमांशु ने यह कदम उठाया है। गौरव के मुताबिक हिमांशु के साथ युवती की मांग भरी हुई फोटो मिली है। जिससे प्रतीत होता है कि दोनों ने चुपके से शादी कर ली हो लेकिन इसे सार्वजनिक करने की बात पर युवती मुकर गई।

युवती से हिमांशु की करीबी होने की बात सामने आने पर मां सुमन ने शनिवार को जब अलमारी खोली तो लॉकर में रखे उनके गहने वहां नहीं थे। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवती ने यह गहने हिमांशु से ले लिए थे। मां सुमन ने बताया कि इसी के चलते पिछले करीब दस दिनों से हिमांशु मानसिक तनाव में रहता था। कारण पूछने पर वह पास से उठकर दूर चला जाता था। शुक्रवार दोपहर वह बिना खाने खाए ही अपने कमरे में चला गया, जहां वह रस्सी के सहारे पंखे से झूल गया।

Tags:    

Similar News

null