घनश्याम तिवारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी विजय नारायण गोली मारकर हत्या

फैली सनसनी

Update: 2024-04-07 17:56 GMT
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में घनश्याम तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना को दरियापुर के पास अंजाम दिया गया. पार्टी में बहस के बाद विजय नारायण सिंह पर गोलियां चला दी गईं. इस घटना में और युवक घायल हो गया. घायल युवक की हालत नाजुक है, जिसके कारण उसे लखनऊ इलाज के लिए रेफर किया गया है.
डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड में विजय नारायण सिंह जमानत पर बाहर था. मृतक विजय नारायण सिंग पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह का भतीजा है. दरियापुर इलाके में जब देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी तो आस-पास के लोग सहम गए. पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के मुताबिक, विजय नारायण सिंह अपने पहचानने वालों के साथ पार्टी कर रहा था तभी किसी बात को लेकर एक युवक से झगड़ा हुआ. उसी ने मौके पर विजय नारायण सिंह पर गोलियां चला दी.
सुल्तानपुर के चर्चित डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय नारायण सिंह की आज देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड का आरोपी विजय जमानत पर बाहर था। आज सुल्तानपुर में एक होटल के बाहर उसको गोलियों से भून दिया गया। हमलावर वारदात के फौरन बाद मौके से फरार हो गए। इस शूटआउट के चलते आसपास के लोग दहशत में रहे। माना जा रहा है की ये हत्याकांड डॉक्टर घनश्याम तिवारी के मर्डर का बदला है। एसपी के अनुसार आपस मे पार्टी चल रही थी, वही गोली चलाई गई। सुल्तानपुर के बेहद चर्चित डॉक्टर अवधेश तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय नारायण सिंह की आज देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड का आरोपी विजय जमानत पर बाहर था।
Tags:    

Similar News