छोटी सादड़ी के बंबोरी में गवरी नृत्य का देवनारायण मंदिर परिसर में हुआ आयोजन
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ छोटी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के बंबोरी में गंवरी नृत्य का मंचन देर शाम 5 बजे किया गया। गंवरी नृत्य मेवाड़ का पारंपरिक लोक नृत्य है। यह भील जनजाति द्वारा किया जाता है। भील जनजाति भगवान शिव को अपना आराध्य मानते हैं और उनकी पत्नी पार्वती को गौरी मानती है। गोरी के नाम से ही इस नृत्य का नाम गवरी पड़ा है। यह नृत्य भाद्रपद कृष्ण की एकम से शुरू होता है, जो लगातार सवा महीने तक चलता है। सवा महीने तक भील जनजाति के लोग व्रत और उपवास रखते हैं और इस नृत्य का मंचन करते हैं।
इस नृत्य में मुख्य पात्र राय बुढ़िया,हथिया,और वरजू कांजरी, लक्खी बंजारा, चोर, बालद,प्रेम सुखा, कानजी होते हैं। गोविंद गुर्जर ने बताया कि गवरी नृत्य देखने के लिए आसपास के गांव से काफी संख्या में ग्रामवासी पहुंचे। आयोजन देवनारायण मंदिर परिसर में किया गया। छोटी सादड़ी उपखंड में आयोजित गवरी नृत्य की सूचना जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीण देर शाम को बड़ी संख्या में बच्चे बड़े बुजुर्गों के साथ नृत्य को देखने के लिए पहुंचे हैं। वर्तमान शहरी क्षेत्र में देखने को मिलता है। यह नृत्य धीरे-धीरे विलुप्त होता जा रहा है। जनजाति क्षेत्र के कुछ एरिया में ही यह नृत्य देखने को मिलता है। बड़े दिनों बाद आयोजित होने वाले गवरी नृत्य का लोगों ने बढ़-चढ़कर लुत्फ उठाया।
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड में आज विधायक रामलाल मीणा, जिला अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह राणावत ने मंडवार में नव निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। विधायक मीणा ने देवकुंड बांध, मंडावर में नवनिर्मित पंचायत भवन, लैंप्स का लोकार्पण किया। इस दौरान यहां पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे जानकारी देते पंचायत समिति सदस्य संजय बहादुर मीणा ने बताया कि मंडावरा में आज नवनिर्मित विकास कार्यों का विधायक रामलाल मीणा द्वारा लोकार्पण किया गया।