शौच के लिए निकली महिला से गैंगरेप, 6 लोगों ने बारी-बारी से बनाया हवस का शिकार

शर्मनाक घटना

Update: 2021-08-14 14:11 GMT

फाइल फोटो 

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय महिला से छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला एमजीएम थाने में पहुंची। पीड़िता के बयान पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़िता के अनुसार, घटना बुधवार देर रात तब की है, जब महिला शौच के लिए निकली थी। घटना के बारे में थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात महिला द्वारा दुष्कर्म की शिकायत की गई है। महिला को मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अपने दो बच्चों के साथ रहती है।  रात वह शौच के लिए बाहर निकली थी। इस दौरान छह लोग आए और उसे उठाकर घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर ले गए, जहां सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि महिला का पति दो साल से अपनी मां की हत्या के मामले में जेल में बंद है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है।

Tags:    

Similar News