हैवानियत की हदें पार...लड़की को 5 लोगों ने बनाया हवस का शिकार

लड़की ने घटना से संबंधित एक वीडियो पेश किया जिसके बाद सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) की धारा जोड़ी गई।

Update: 2024-03-09 08:01 GMT

सांकेतिक तस्वीर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक 18 साल की लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गैंगरेप के आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पीड़िता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के कुछ दिनों बाद अलीपुर की एक अदालत ने शुक्रवार को चार आरोपियों को 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि कोलकाता में एक नाबालिग सहित पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि आरोपियों में से एक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद का बेटा है भी शामिल है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले मंगलवार को दर्ज कराई गई शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। पांचों को बुधवार को हिरासत में लिया गया था लेकिन एक दिन बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, “हालांकि, लड़की ने घटना से संबंधित एक वीडियो पेश किया जिसके बाद सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) की धारा जोड़ी गई। इसके बाद पांचों को फिर से पकड़ लिया गया और शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया।” उन्होंने कहा, “आईपीसी की धारा 341, 323, 354, 509, 506, 328, 114 और गैंगरेप की धारा 376डी के तहत मामला दर्ज किया गया।''
उन्होंने कहा कि “मामले में चार लोगों और एक नाबालिग को नामित किया गया है। चारों (एडल्ट) को 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।” इस बीच, भाजपा और सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए संबंधित पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
Tags:    

Similar News