BA की छात्रा से गैंगरेप, 6 दरिंदे गिरफ्तार

बड़ी खबर

Update: 2024-09-13 18:50 GMT
Ayodhya. अयोध्या। अयोध्या में BA की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि 3 लड़कों ने उसे किडनैप किया। फिर दरिंदगी की। अलग-अलग लोकेशन पर ले गए। विरोध करने पर मारा-पीटा। बाद में सड़क पर छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। 20 साल की पीड़ित लड़की राम जन्मभूमि परिसर में सफाई का काम करती है। घटना 16 अगस्त की है। 2 सितंबर को 9 आरोपियों की खिलाफ FIR दर्ज की गई। गुरुवार देर रात तक पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी ने आज यानी शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर करने की एप्लिकेशन दी है। FIR में लड़की ने बताया- मैं सहादतगंज में रहने वाले वंश चौधरी को 4 साल से जानती थी। 6 अगस्त को वंश ने सोहावल से मुझे अपनी गाड़ी में बैठाया और जिला अस्पताल पर छोड़ दिया। फिर 16 अगस्त को वंश, शारिक और विनय ने मुझे घूमने चलने के लिए कहा। मैं वंश को पहले से जानती थी, इसलिए साथ चली गई। छात्रा के मुताबिक, हम लोग अंगूरीबाग के गोकुल
गेस्ट हाउस पहुंचे।


वहां वंश चौधरी, शारिक और विनय ने मेरे साथ रेप किया। विरोध करने पर उन्होंने मुझे धमकाया। कहा- अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। मैं डर गई। घर पहुंची तो वंश का फिर से फोन आया। उसने धमकाते हुए मिलने के लिए बुलाया। मैं डरकर चली गई। वह लोग गैराज बनवीरपुर लेकर गए। वहां पर वंश ने मेरे साथ रेप किया। विनय और शिवा ने मेरे साथ छेड़खानी की। छात्रा के मुताबिक, इसके बाद वंश चौधरी और शिवा मुझे विनय के घर ले गए। विनय के साथ मुझे छोड़ दिया। विनय ने मुझे बंधक बना लिया। 18 अगस्त को सुबह 11 बजे मुझे देवकाली बाईपास पर छोड़ दिया। मैं डरी थी। 2-3 दिन बाद सफाई के काम पर लौट आई। इसके बाद इन लोगों ने मुझे बंधक बना लिया। 3 दिनों (22, 23 और 24 अगस्त) तक मुझे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने मेरे साथ दरिंदगी की। 25 अगस्त की सुबह 4 बजे उदित, वंश चौधरी और विनय मुझे कार से राम जन्मभूमि ले जाने लगे। आरोपियों ने रास्ते में मेरे साथ छेड़खानी की। इस दौरान महोबरा चौराहा पर कार डिवाइडर से टकरा गई। मुझे सिर और पैर में चोट लग गई। फिर उन लोगों ने मुझे नाका पर छोड़ दिया। कैंट थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया- रौनाही क्षेत्र निवासी पीड़ित लड़की की तहरीर पर 7 नामजद और 2 अज्ञात पर FIR दर्ज की गई थी। वंश, शारिक और चार अन्य आरोपी गिरफ्तार किए हैं। सातवें आरोपी विनय ने आज कोर्ट में सरेंडर करने की एप्लिकेशन दी है। दो अज्ञात की पहचान कराई जा रही है। मुख्य आरोपी वंश चौधरी सहादतगंज का रहने वाला है।
Tags:    

Similar News

-->