यादों के झरोखों से, शिवराज पाटिल के साथ प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में

Update: 2025-12-12 03:28 GMT

रायपुर/गुजरात। साल 2003 - 2004 में अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के साथ प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता मिले थे। पुरानी यादें ताज़ा करने प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता ने उस एतिहासिक पल की तस्वीरें अपने दफ्तर में फ्रेम पर संजोकर रखे है। कार्यक्रम में पूर्व सीएम अमर सिंह चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उर्मिलाबेन पटेल भी मौजूद थे। 

बता दें कि कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को लातूर में 90 साल की उम्र में निधन हो गया। पाटिल ने सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अपने घर पर आखिरी सांस ली, जहां वे लंबी बीमारी के कारण घर पर ही देखरेख में थे।

शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई अहम पद संभाला, जिसमें लोकसभा स्पीकर और केंद्रीय कैबिनेट में कई अहम पद शामिल हैं. पाटिल ने लातूर लोकसभा सीट से सात बार जीत हासिल की। उनके गुजर जाने के बाद पूरे महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजनीति में शोक का माहौल है, क्योंकि पाटिल को भारतीय राजनीति में एक शांत, संयत और बेहद मेहनती नेता के तौर पर जाना जाता था।

शिवराज पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर 1935 को लातूर जिले के चाकुर में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले आयुर्वेद का अभ्यास किया और फिर मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा ली। राजनीति में उनका सफर 1967 में शुरू हुआ, जब उन्होंने लातूर नगर पालिका में काम संभाला। यह शुरुआत आगे चलकर एक बड़े राजनीतिक करियर की नींव बनी।



Tags:    

Similar News

null