निजी कंपनी से लोन के नाम पर गरीब मह‍िलाओं के साथ ठगी, केस दर्ज

बड़ी खबर

Update: 2023-03-08 16:15 GMT
सागर। समूह बनाकर निजी कंपनियों से लोन लेकर आजीविका चलाने वाली गरीब महिलाओं के साथ पति पत्नी ने मिलकर लाखों की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित महिलाओं के द्वारा थाने में शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस ने विलवारी पुरा निवासी ब्रजेश प्रजापति एवं उनकी पत्नी जय बाई प्रजापति के खिलाफ धारा 420, 294, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड क्रमांक 13 निवासी गरीब महिलाओं ने स्वरोजगार चलाने बंधन बैंक गढाकोटा, स्पंदना स्फूर्ति फायनेंस लिमिटेड रहली एवं एक अन्य फाइनेंस कंपनी से समूह बनाकर पृथक पृथक राशि स्वीकृत कराकर लोन लिया था। जयबाई प्रजापति ने भी उक्त सभी महिलाओं के साथ समूह में शामिल होकर उपरोक्त प्राईवेट कंपनी से लोन लिया था। जनवरी माह में जयबाई ने सभी महिलाओं को अपने घर पर बुलाया।
सभी महिलाओं से जय बाई एवं ब्रजेश प्रजापति ने कहा फरवरी में एक बडा व्यापार करने के लिये डिस्पोजल एवं दोना पत्तल इत्यादि बनाने की मशीनें दिल्ली से खरीद कर लाना है। जिनमें काफी लागत लगेगी। पति, पत्नी ने समूह से जुड़ी हुई महिलाओं से लोन की राशि ले ली। बाद में वह न मशीन लेकर आए और न ही कोई व्यापार चालू किया। महिलाओं के द्वारा रकम वापिस मांगने पर बृजेश प्रजापति द्वारा पहले टाला गया। तब पीड़ित महिलाओं ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। कुल गड़बड़ी की राशि दस लाख के आसपास है। रश्मि पति प्रहलाद सेन से 94 हजारकुसुमरानी प्रजापति पति कोमल प्रजापति से 76 हजारअनीता पति धनीराम प्रजापति से एक लाख ज्योति पिता शरद सेन से 20 हजार 500 रुपयेश्यामरानी पति भागीरथ प्रजापति से 65 हजार 500 रुपयेसंगीता पति जितेन्द्र श्रीवास से 45 हजारवर्षा पति विजय सेन से 44 हजारशिवानी पति अजय सेन से एक लाख 50 हजारसरोजरानी पति मुन्ना गौंड से 47 हजारसुमित्रा पति अशोक सेन से 24 हजार पांच सौ रुपयेनीतू पति नरहरि काछी पटेल से एक लाख दस हजार मालती पति मूलचंद सेन से 65 हजारमनीषा पति नंदराम सेन से 40 हजारसंगीता पति पल्टू सेन से एक लाख 10 हजार।
Tags:    

Similar News

-->