पुलिस मुठभेड़ में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Update: 2024-02-24 08:06 GMT
देहरादून। गो तस्करों की घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया गया। इस बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस के सिपाही को गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के घायल होने की खबर है। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश पांच हजार रुपये का इनामी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी की थी। सूचना थी कि 12 साल से वांटेड बदमाश फैज़ान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर देहरादून में है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बदमाशों को घेर दिया। पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने फायरिंग शुरू की। इस दौरान कांस्टेबल प्रदीप के पैर लगी एक गोली। जवाबी फायरिंग में फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो और एहसान के पैर में एक गोली लगी।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कांस्टेबल समेत दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, तमंचे बरामद हुए हैं। उनकी स्कॉर्पियो कार सीज कर दी गई है। फैजान पर पूर्व में 5000 का ईनाम घोषित था। उसपर 15 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। उसपर दो वर्ष पूर्व सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने में मुकदमा चल रहा है। वो 2012 से वांटेड था। सूचना पर एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी हुटाई।
Tags:    

Similar News