गुरूद्वारे में पूर्व सचिव ने खुद को मारी गोली, 3 लोगों पर FIR दर्ज
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब के मोगा स्थित गुरुद्वारे में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के एक सेवादार ने दूसरे को गोली मार दी लेकिन वह बच गया। बाद में उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार जंग सिंह गुरुद्वारा साहब कमेटी का पूर्व सचिव था। उस पर गुरुद्वारा साहिब कमेटी के सात लाख रुपये फंड खाने का आरोप लगाया गया था। आरोपों के चलते वह परेशान चल रहा था। साथ ही आरोप लगाने वाले बार-बार उसे परेशान कर रहे थे। आज सुबह उसने परेशान होकर आरोप लगाने वाले एक व्यक्ति पर पहले 4 फायर झोंक दिए। जब वह बच गया तो जंग सिंह ने ट्रक के पीछे जाकर स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए तीन लोगों को आरोपित किया है। सुसाइड नोट और बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।