समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता दारा सिंह चौहान भाजपा में शामिल

Update: 2023-07-17 07:04 GMT
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता दारा सिंह चौहान उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
दारा सिंह चैहान पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। दारा सिंह ने अपना राजनीतिक सफर बसपा से शुरू किया था। वह 1996 और 2000 में राज्यसभा सदस्य थे। उन्होंने 2009 में बसपा के टिकट से घोसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वह यह चुनाव जीत गए थे। इसके बाद 2015 में वह बीजेपी शामिल हो गए थे। उन्होंने 2017 के विधानसभा का चुनाव लड़ा था. इसके बाद वह 2022 में बीजेपी से समाजवादी पार्टी में आ गए थे। 
Tags:    

Similar News