कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री की बहू ने पार्टी से इस्तीफा देकर सबको चोंकाया, अब आ रही ये खबर

विधानसभा चुनाव में अपना राजनैतिक करियर शुरू करते हुए, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Update: 2024-03-17 02:50 GMT
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस को लगते झटकों के क्रम में शनिवार को पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रबहू अनुकृति गुसाईं ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अनुकृति के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
अनुकृति ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना राजनैतिक करियर शुरू करते हुए, कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें भाजपा के महंत दिलीप रावत के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
बीते दिनों हुई ईडी छापेमारी में अनुकृति के लॉकर सील किए गए, साथ ही उन्हें ईडी ने पूछताछ के लिए भी तलब किया था। इस बीच शनिवार को उन्हेांने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए, कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को इस्तीफा भेजा है।
हालांकि, इस्तीफा देने के बाद उनसे सम्पर्क किया गया, लेकिन वो अपना पक्ष रखने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। विदित है कि इससे पहले हरक की करीबी व रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष रही लक्ष्मी राणा भी कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी है।
इस बीच शनिवार को हरक सिंह रावत दिल्ली में मौजूद थे। अनुकृति के इस्तीफा की पुष्टि करते हुए हरक सिंह रावत ने बताया कि उन्हें भी अनुकृति ने फोन पर ही इसकी सूचना दी है। फिलहाल वो कुछ दिन आराम करेंगी।
अपने अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर हरक सिंह ने कहा कि वो भी अगले दो - तीन दिन में भविष्य की राजनीति तय करेंगे। उनकी अभी लगातार कांग्रेस नेतृत्व से बात हो रही है, दो दिन पहले ही उन्होंने प्रभारी सैलजा से मुलाकात की है। हरक सिंह ने फिर दोहराया कि वो चुनाव लड़ने के बहुत इच्छुक नहीं है।
Tags:    

Similar News