पूर्व IAS अफसर ने थामा कांग्रेस का दामन

ब्रेकिंग

Update: 2025-10-13 06:36 GMT

दिल्ली। वेणुगोपाल-पवन की मौजूदगी में पूर्व IAS कन्नन गोपीनाथन कांग्रेस में शामिल हुए। बता दें कि कन्नन गोपीनाथ ने पिछले साल 21 अगस्त को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून के खिलाफ सरकार पर उत्पीड़न और अन्याय का आरोप लगाते हुए अपनी प्रतिष्ठित आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

तब कन्नन ने कहा था,‘यह यमन नहीं है, यह 1970 के दशक का दौर नहीं है जिसमें आप पूरी जनता को मूल अधिकार देने से इनकार कर देंगे और कोई कुछ नहीं कहेगा।’ इस्तीफा देने के दो महीने बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें आरोप पत्र भेजा था और विभागीय जांच का सामना करने को कहा था। लेकिन उस आरोप पत्र पर जवाब मिलने के पांच महीने बाद सरकार ने कन्नन को दोबारा नौकरी पर बहाल करने की पेशकश की थी।

Tags:    

Similar News

null