नई दिल्ली: दिल्ली में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की AAP के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और MLA सोमनाथ भारती ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अंजू मदनगीर वार्ड से कांग्रेस की पार्षद रहीं हैं। अंजू ने कहा कि वे आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर इस परिवार से जुड़ी हूं।

आप का कहना है कि नगर निगम चुनावों से पहले समाजसेवी अंजू सहवाग के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। अंजू SDMC से पूर्व पार्षद रहीं।
Tags: