गिरफ्तार हुए कांग्रेस के पूर्व MLA, ED ने कसा शिकंजा

जानिए क्या है पूरा मामला.

Update: 2025-05-05 04:30 GMT
नई दिल्ली: हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली से छौक्कर को अरेस्ट किया है.
पूर्व विधायक और उनकी कंपनी पर दीनदयाल आवास योजना के तहत करीब 1500 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. उनकी कंपनी साई आइना फार्म्स पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को गुरुग्राम में घर देने के बदले करोड़ों रुपये लिए. उन्होंने बाद में ना लोगों को घर दिया और ना ही पैसे लौटाए. उन्हें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है.
Tags:    

Similar News