पूर्व मुख्यमंत्री का मोबाइल हैक, मामलें में दो आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर

Update: 2023-07-12 13:43 GMT
भोपाल। कांग्रेस नेता और मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ का मोबाइल हैक कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कमल नाथ का मोबाइल हैक कर विधायक समेत चार लोगों से 10 लाख रुपये मांगे गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मोबाइल हैक करने वाले ने ग्वालियर विधायक सतीश सिकरवार, मध्य प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और कांग्रेस नेता गोविंद गोयल को फोन किया था। देश-प्रदेश से कई बार हैकिंग की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे में अब भोपाल से खबर सामने आई है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का मोबाइल हैक कर लिया गया है। कमल नाथ का मोबाइल हैक कर लोगों से पैसे मांगे गए है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 2 को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, हैकरों ने पूर्व सीएम कमलनाथ का मोबाइल हैक कर लोगों से पैसे मांगे गए। कमलनाथ का मोबाइल हैक कर कांग्रेस नेताओं को कॉल कर 10-10 लाख रूपये की मांग की। ऐसे में जब नेताओं ने इसके बारे में पार्टी के अधिकारियों से जानकारी मांगी तो पता चला कि कमलनाथ की ओर से किसी तरह की कोई पैसों की डिमांड नहीं की गई है जिसके बाद मोबाइल हैक होने की बात सामने आई।
दो आरोपी गिरफ्तार
बताया जाता है कि, मोबाइल हैक करने वाले ने ग्वालियर विधायक सतीश सिकरवार, मध्य प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और कांग्रेस नेता गोविंद गोयल को फोन किया था। इसके बाद जाल बिछाकर जालसाजों को पकड़ने के लिए कांग्रेस नेता के बंगले पर पैसे लेने बुलाया, जहां दोनों आरोपियों को पकड़कर क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Tags:    

Similar News

-->