बंद दुकान में महिला से जबरदस्ती किया सेक्स, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Update: 2023-09-12 15:51 GMT
भोपाल। कटारा हिल्स इलाके में एक 36 वर्षीय महिला के साथ किराना व्यापारी ने दुकान में बंद कर दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी । आखिर पांच माह बाद हिम्मत करके उसने आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। कटाराहिल्स थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि इलाके में रहने वाली 36 वर्षीय महिला साफ - सफाई का काम करती है। वह कटाराहिल्स की एक पाश कालोनी के एक मकान में जनवरी 2023 में काम करती थी, इस दौरान कालोनी परिसर में किराने की दुकान चलाने वाला जयपाल सिंह राजपूत की दुकान पर सामान लेने जाने के दौरान आरोपित और पीडित की पहचान हो गई थी।
एक अप्रैल 2023 को वह किराना दुकान पर सामान लेने गई तो आरोपित ने उसे अपनी दुकान के अंदर बुलाया और उसके आते ही आरोपित ने दुकान का शटर गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बाद में आरोपित ने उसे धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। इस पर महिला कालोनी के मकान पर काम करना बंद कर अपने गांव चली गई थी। जब वह दो दिन पहले अपना पुराना हिसाब करने के लिए कालोनी में आई तो आरोपित ने उसे देखकर जान से मारने की धमकी दी। इस महिला ने थाने जाकर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत कर दी है। आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली।
Tags:    

Similar News