असम में बाढ़ का प्रकोप जारी, मदद के लिए वायुसेना तैनात

Update: 2022-05-23 05:04 GMT
असम में बाढ़ का प्रकोप जारी, मदद के लिए वायुसेना तैनात
  • whatsapp icon

नई दिल्ली: असम (Assam Flood) में बाढ़ से स्थिति और बिगड़ गई है। 22 जिलों में बाढ़ के चलते दो बच्चों सहित 6 और लोगों की जान चली गई। इसके अलावा 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण असम में मरने वालों की संख्या अब 24 हो गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, नागांव जिले के कामपुर राजस्व मंडल में चार लोग डूब गए। रविवार को बताया गया था कि होजई जिले के डोबोका में एक व्यक्ति और कछार के सिलचर में एक बच्चे की भी मौत हो गई है।

Tags:    

Similar News